कंप्यूटर और लैपटॉप में क्या लेना चाहिए ?

कंप्यूटर और लैपटॉप में क्या लेना चाहिए – आज की इस आर्टिकल में बतानेवाला हूँ कंप्यूटर और लैपटॉप में कौन सबसे अच्छा होता है | लैपटॉप और कंप्यूटर में क्या अंतर है |

लैपटॉप और कंप्यूटर में क्या अंतर है ?

  • लैपटॉप काफी कम्फर्टेबल होता है आप इजली इसे कहीं भी ले जा सकते हैं |
  • कंप्यूटर को कहीं भी नहीं ले जा सकते हैं इसके साथ काफी चीजें अटैच होती है इसे एक जगह से दूसरे जगह ले जाना आसान नहीं होता है इसे एक जगह सेटअप कर देने के बाद अगर आप कंप्यूटर को उस जगह से हटाएंगे कहीं और सेटअप करना चाहेंगे तो काफी परेशानी होगी |
  • लैपटॉप में LED अटैच मिलती है आपको अलग से LED खरीद कर लगाने की कोई जरुरत नहीं है लैपटॉप के लिए यूपीएस की जरुरत नहीं पड़ती है मान लीजिये लैपटॉप पर आप कोई काम कर रहें हैं और अचानक लाइट चली जाये तो ऐसे में लैपटॉप बंद नहीं होगा क्योंकि लैपटॉप में बैटरी लगा हुआ होता है इसी वजह से लैपटॉप चलता रहेगा डाटा भी सेफ रहेगा और आप जो काम कर रहे थे वो भी आप कर सकते हैं |
  • जबकि कंप्यूटर में LED नहीं मिलता है कंप्यूटर में LED अलग से खरीदना पड़ता है साथ ही इसमें यूपीएस भी नहीं होता है मान लीजिये कंप्यूटर में आप कोई काम कर रहें हैं और अचानक से लाइट चली जाती है तो कंप्यूटर बंद हो जायेगा और आप जितना भी काम कंप्यूटर पर किये हैं वो सब डिलीट हो जायेगा इसके लिए अलग से एक यूपीएस खरीदना पड़ता है यूपीएस का काम है लाइट चल जाने पर कंप्यूटर बंद नहीं होगा बल्कि अगले 20 -25 मिनट तक कंप्यूटर बंद नहीं होगा और आप जो भी काम किये हैं आसानी से save कर सकते हैं |
  • तीसरा सबसे बड़ा अंतर ये होता है की लैपटॉप में साथ में ही स्पीकर मिल जाता है आपको अलग से स्पीकर लेने की जरुरत नहीं है और इसमें wifi भी लगा रहता है जबकि क्प्म्पुटर में स्पीकर् साथ में नहीं मिलते हैं स्पीकर अलग से लगाने पड़ते हैं
  • लैपटॉप में एक्सटेंड हार्ड ड्राइव लगा रहता है और कंप्यूटर में भी एक्सटेड हार्ड ड्राइव लगा हुआ रहता है इसी तरह से आप लैपटॉप में भी एक एक्स्ट्रा रैम लगवा सकते हैं पोर्ट दिया हुआ रहता है और कंप्यूटर में |

आपको क्या लेना चाहिए कंप्यूटर या लैपटॉप ?

  • अगर आप हॉस्टल या लॉज में रहते हैं या फिर आपके घर में स्पेस कम है या फिर आपको हमेशा ऑफिस कॉलेज आना जाना लगा रहता है तो ऐसे में आपको लैपटॉप ही लेना चाहिए अगर आप हॉस्टल , लॉज में रहते हैं तो आसानी से यूज कर सकते हैं बिना किसी परेशानी के |
  • अगर आप कहीं सफर कर रहें है तो भी आप सफर में ही लैपटॉप पर वर्क कर सकते हैं |
  • लेकिन आपको कहीं आना जाना नहीं होता है आपके घर में काफी स्पेस है आप एक ही जगह पर काम करते हैं जगह चेंज करने की जरुरत नहीं पड़ती है तब आपको कंप्यूटर ही लेना चाहिए |
  • कंप्यूटर यानि की डेस्कटॉप लैपटॉप से कहीं ज्यादा पावरफुल होता है |
  • अगर आपको नेटवर्किंग की ज्यादा नॉलेज नहीं है तब आपको लैपटॉप ही लेना चाहिए लेकिन अगर आपको नेटवर्किंग आती है तब मैं सलाह दूंगा की कंप्यूटर ही लेना चाहिए |
  • अगर आपके पास अच्छा खासा बजट है तो एक पावरफुल कंप्यूटर ही लेना चाहिए अगर आपका बजट कम है और आप हॉस्टल में रहते हैं तो आपको लैपटॉप ही लेना चाहिए |
  • लैपटॉप और कंप्यूटर का दाम लगभग एक जैसा ही रहता है चाहे आप कंप्यूटर लें या लैपटॉप |

तो फ्रेंड्स आप इस आर्टिकल में समझ ही गए होंगे की लैपटॉप और कंप्यूटर में क्या अंतर है और आपके लिए इनदोनो में कौन सा अच्छा है इस आर्टिकल को शुरूसे अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद |

Leave a Comment